दुर्गा मां को पहनाई 6 करोड़ की साड़ी, देखकर फटी रह जाएंगी आंखें (pics)

Tuesday, Sep 26, 2017 - 04:58 PM (IST)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल का महानगर कोलकाता दुर्गा पूजा के लिए विश्वविख्यात  है। इस बार यहां की दुर्गा पूजा पर एेसा कुछ खास होने वाला है कि जिसकी चर्चा अभी से होनी शुरू हो गई है।

जी हां इस बार कोलकाता में दुर्गा पूजा पर जहां लंदन की तर्ज पर पंडाल सजेगा वहीं दुर्गा मां की मूर्ति को 22 किलो सोने से तैयार साड़ी से सुशोभित किया जा रहा है। यह साड़ी इतनी सुंदर बनाई गई है कि इसे देखकर लोगों की आंखें फटी रह जाएंगी। 6  करोड़ रुपए की लागत वाली इस सोने की साड़ी को मशहूर फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल ने तैयार किया है। 22 कैरेट सोने से तैयार इस साड़ी को बनाने में 50 कारीगरों ने अढ़ाई माह तक दिन रात मेहनत की है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता को लंदन बनाने के सपने को यहां मूर्त रूप दिया गया है। यहां लंदन का बिग बेन, लंदन आई, बकिंघम पैलेस, लंदन ब्रिज और मैडम तुसाद म्यूजियम भी दिखेगा। लाइट बिलकुल लंदन की तर्ज पर सजाई गई हैं। 

Advertising