गोवा कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, सीएम सावंत ने उपमुख्यमंत्री समेत चार मंत्रियों को हटाया

Saturday, Jul 13, 2019 - 03:53 PM (IST)

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल के सकेंत दिया है।  सीएम ने राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले शनिवार को चार मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया है। उनकी जगह नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। 

इन मंत्रियों में गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के तीन और एक निर्दलीय विधायक शामिल है। इस संबंध में अधिसूचना दोपहर में जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार चार मंत्रियों- उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई, जल संसाधन मंत्री विनोद पालेकर, ग्रामीण विकास मंत्री जयेश सालगांवकर (सभी जीएफपी विधायक) और राजस्व मंत्री रोहन खुंटे (निर्दलीय) को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया। 

इन मंत्रियों के स्थान पर माइकल लोबो और कांग्रेस से भाजपा आने वाले 10 में से तीन विधायकों को शामिल किया जाएगा। लोबो ने कुछ ही देर पहले विधानसभा उपाध्यक्ष के तौर पर इस्तीफा दे दिया था। लोबो ने बताया कि उनके अलावा चंद्रकांत कावलेकर, फिलिप नेरी रॉड्रिग्ज और जेनिफर मोनसेरात को नए मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। जेनिफर मोनसेरात पणजी से विधायक अतानासियो मोनसेरात की पत्नी हैं। 

इससे पहले इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थीं कि अतानासियो को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। लोबो ने कहा, च्च्अतानासियो मोनसेरात ने मंत्रिपद लेने से इनकार कर दिया और इसके बजाए उन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी पत्नी को मंत्रिमंडल में शामिल करने का अनुरोध किया। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण अपराह्न तीन बजे होगा। 

Anil dev

Advertising