गोवा चुनाव में तय होगा पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों का मुकद्दर

Friday, Feb 03, 2017 - 03:40 PM (IST)

पणजी: गोवा विधानसभा चुनाव के लिए कल शनिवार को होने वाला मतदान मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत परसेकर के साथ ही राज्य के पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों का भी मुकद्दर तय करेगा।  चुनाव उम्मीदवार में किस्मत आजमा रहे सभी पांचो पूर्व मुख्यमंत्रियों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लुईजिन्हो फलेरियो, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह राणे , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिगम्बरी कामत, रवि नाइक और चर्चिल अलेमाओ शामिल हैं। 

इनमें फलेरियो,राणे, कामत और नाइक चुनाव में कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार है जबकि अलेमाओ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार है। पारसेकर के साथ ही उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों में उपमुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा, वन मंत्री राजेंद्र अर्लेकर, पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलकर, ऊर्जा मंत्री मिलिंद नाइक और ग्रामीण विकास, विज्ञान एवं तकनीकी मंत्री अलिना सलदानहा चुनाव मैदान में हैं। 

Advertising