राहुल गांधी के भाषण के बाद गोवा कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष का इस्तीफा

Tuesday, Mar 20, 2018 - 05:40 PM (IST)

नेशनल डेस्कः गोवा कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष शांताराम नायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ऐसा राहुल गांधी के 84वें अधिवेशन में दिए गए भाषण से प्रेरित होकर ऐसा किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि युवाओं को प्रतिनिधित्व के लिए आगे आना चाहिए। इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर युवाओं को आगे करने की बात कही है।

बता दें कि राहुल गांधी ने कांग्रेस अधिवेशन के संबोधन में मौजूदा हालात की तुलना महाभारत काल से की थी। उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले कुरुक्षेत्र में कौरव और पांडवों के बीच एक युद्ध हुआ था। राहुल ने कहा था कि कौरव ताकतवर और संपन्न थे, उनके पास जीतने के लिए बड़ी सेना थी। वहीं सबकुछ गंवा देने वोले पांडवों के पास अपनी छोटी सेना थी, बाबजूद इसके उन्होंने सच्चाई की लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की थी। ऐसे ही भाजपा और संघ कौरवों की तरह अहंकार में हैं और सत्ता के लिए लड़ रहे हैं। कांग्रेस सच्चाई का संगठन है, कोई कितना भी ताकतवर क्यों न हो। वह कांग्रेस को लोगों को इंसाफ दिलाने और सच्चाई बोलने से नहीं रोक सकते हैं।

कांग्रेस करेगी किसानों की रक्षा
राहुल गांधी ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि देश में किसान मर रहे हैं। किसान रोज आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री कहते हैं, चलो इंडिया गेट पर योग करो, कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों की रक्षा करेगी। जब कांग्रेस केंद्र में थी, तब किसानों का 70 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया था। अगर कांग्रेस सरकार फिर से सत्ता में आती है तो किसान सीधे फूड प्रोसेसिंग यूनिटों में जाकर अपना अनाज बेच सकेंगे। 


 

Punjab Kesari

Advertising