नहीं रहे मनोहर पर्रिकर, निजी आवास पर ली अंतिम सांस

Sunday, Mar 17, 2019 - 10:51 PM (IST)

नेशनल डेस्कः गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को अपने निजी आवास में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। पर्रिकर के परिवार में दो पुत्र और उनका परिवार है। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई..भाषा को बताया कि मुख्यमंत्री का निधन रविवार शाम छह बजकर चालीस मिनट पर हुआ। पिछले एक साल से बीमार चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता का स्वास्थ्य दो दिन पहले बहुत बिगड़ गया था।   

पर्रिकर गोवा के चार बार मुख्यमंत्री रहे। वह पहली बार सन् 2000 में मुख्यमंत्री का पद संभाला। लेकिन सन् 2002 में उनकी सरकार गिर गई। 2002 में वह विधानसभा में चुनकर आए और पांच जून 2002 को वह फिर से गोवा के मुख्यमंत्री बने। 13 मार्च 2017 को उन्होंने चौथी बार गोवा की कमान संभाली थी। तब से वह बीमारी में भी राज्य में सरकार चला रहे थे। उन्होंने नरेंद्र मोदी की सरकार में रक्षा मंत्री का पद भी संभाला था।

मनोहर पर्रिकर ने आईआईटी मुंबई से ग्रेजुएशन किया और वह किसी राज्य के आईआईटी करने वाले पहले मुख्यमंत्री थे। उनको उनकी सादगी के लिए भी जाना जाता था। उन्हें राज्य के लोग स्कूटर वाला मुख्यमंत्री के रूप में भी जानते थे।

Yaspal

Advertising