प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC का कर्मचारी गांजे के साथ  गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Saturday, Feb 12, 2022 - 10:11 AM (IST)

नेशनल डेस्क: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC का एक कर्मचारी गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि गोवा पुलिस ने प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC पर छापा मारा जिस दौरान  एक कर्मचारी को पोरवोरिम से गिरफ्तार किया है।
 

 गोवा पुलिस ने शुक्रवार को पोरवोरिम के कई बंगलों में छापामार कार्रवाई की, यहां 8 बंगले I-PAC ने किराए पर ले रखे हैं। इस रेड के दौरान ही I-PAC के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए 28 साल के कर्मचारी  के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


 

Anu Malhotra

Advertising