ग्रेटर मुंबई नगर निगम ने जनवरी से अप्रैल के बीच 81 हजार चूहे मारे

Wednesday, May 31, 2017 - 01:06 AM (IST)

मुंबई : ग्रेटर मुंबई नगर निगम (एमसीजीएम) ने मानसून में लेप्टोस्पिरोसिस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एक अभियान के तहत जनवरी से अप्रैल के बीच कम से कम 81 हजार चूहे मारे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने एक दिन में औसतन 700 से एक हजार के बीच कुल 81 हजार 500 चूहे फंसाए और उन्हें मार दिया।’’

उन्होंने बताया कि लेप्टोस्पिरोसिस एक जानलेवा जीवाणु संक्रमण है जो मुयत: बारिश के मौसम में चूहे और गिलहरी जैसे कुतरने वाले जीवों से फैलता है।  नगर निगम के कीटनाशक अधिकारी राजन नरिंगरेकर ने बताया कि मारे गए चूहों का परीक्षण किया जाता है और इसके बाद उन्हें दूर दराज के क्षेत्र में दबा दिया जाता है। चूहों को पकडऩे के काम में अपने कर्मचारियों को लगाने के अलावा निगम ने छह निजी फर्मों की भी सेवाएं ली हैं। एक चूहा मारने के लिए कर्मचारियों को 18 रुपए दिए जाते हैं।

कार ने रक्षा क्षेत्र में घरेलू निजी कंपनियों की भागीदारी बढाने के लिए सामरिक भागीदारी मॉडल को पिछले सप्ताह ही मंजूरी दी थी। इसके तहत देश की निजी कंपनियां विदेशी भागीदारों के साथ मिलकर लडाकू विमान, हेलिकॉप्टर, पनडुबी और बतरबंद वाहन बना सकेंगी। इससे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मेक इन इंडिया को भी बढावा मिलेगा।

Advertising