Layoff Wave : 1.70 लाख लोगों की जाएगी नौकरी, UPS से लेकर Amazon तक इन 15 बड़ी कंपनियों में छंटनी

punjabkesari.in Wednesday, Oct 29, 2025 - 02:52 PM (IST)

नैशनल डैस्क : अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में आर्थिक चुनौतियां गहराती जा रही हैं। इसका असर अब कॉरपोरेट सेक्टर में साफ दिखने लगा है। एक के बाद एक बड़ी कंपनियां कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर रही हैं और बड़े पैमाने पर छंटनी का ऐलान कर रही हैं। कुछ कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल को वजह बता रही हैं, तो कई लागत में कटौती (Cost Cutting) के नाम पर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं। इसका सीधा असर लाखों परिवारों की आजीविका पर पड़ रहा है।

सबसे बड़ी छंटनी UPS में

छंटनी की सबसे बड़ी खबर UPS (United Parcel Service) से आई है, जिसने 48,000 कर्मचारियों की नौकरी खत्म करने की घोषणा की है। वहीं Amazon भी करीब 30,000 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में है। टेक सेक्टर की दिग्गज कंपनी Intel, जो सेमीकंडक्टर और चिप निर्माण करती है, उसने भी 24,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। यह कदम सेमीकंडक्टर उद्योग में गहराते संकट को दर्शाता है।

हर सेक्टर में छंटनी की आहट

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर एक बार फिर मंदी के बादल मंडरा रहे हैं। टेक, रिटेल, मैन्युफैक्चरिंग, कंसल्टिंग—लगभग हर सेक्टर छंटनी की चपेट में है। रिपोर्टों के मुताबिक, हाल के कुछ हफ्तों में केवल 15 प्रमुख कंपनियों ने मिलकर करीब 1.7 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को हटाने का ऐलान किया है।

FMCG और कंसल्टिंग सेक्टर भी नहीं बचे

Nestlé ने वैश्विक स्तर पर 16,000 नौकरियां खत्म करने का निर्णय लिया है। वहीं Accenture ने 11,000 और PwC ने 5,600 कर्मचारियों को हटाने की घोषणा की है।

ऑटो सेक्टर में भी छंटनी

ऑटोमोबाइल क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। Ford Motor Company ने 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की पुष्टि की है। वहीं हेल्थ सेक्टर की प्रमुख कंपनी Novo Nordisk भी 9,000 कर्मचारियों को हटाने जा रही है।

टेक दिग्गजों में भी कटौती

Microsoft ने 7,000, Salesforce ने 4,000 और Meta (Facebook की पैरेंट कंपनी) ने 600 कर्मचारियों को हटाया है। मीडिया दिग्गज Paramount ने 2,000, रिटेल चेन Target ने 1,800, Kroger ने 1,000 और Applied Materials ने 1,444 कर्मचारियों की छंटनी की है।

एक्सपर्ट्स की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि यह छंटनी केवल खर्च में कटौती की वजह से नहीं हो रही, बल्कि कंपनियां ऑटोमेशन, AI और नए बिजनेस मॉडल की ओर तेजी से बढ़ रही हैं। इससे भविष्य में कई नौकरियां तकनीक आधारित हो जाएंगी। हालांकि, इन फैसलों का असर लाखों परिवारों की आय और उपभोक्ता मांग पर गहराई से पड़ेगा।

हालिया छंटनी लिस्ट (Recent Layoff Announcements):

UPS – 48,000 कर्मचारी

Amazon – 30,000 कर्मचारी

Intel – 24,000 कर्मचारी

Nestlé – 16,000 कर्मचारी

Accenture – 11,000 कर्मचारी

Ford – 11,000 कर्मचारी

Novo Nordisk – 9,000 कर्मचारी

Microsoft – 7,000 कर्मचारी

PwC – 5,600 कर्मचारी

Salesforce – 4,000 कर्मचारी

Paramount – 2,000 कर्मचारी

Target – 1,800 कर्मचारी

Kroger – 1,000 कर्मचारी

Applied Materials – 1,444 कर्मचारी

Meta – 600 कर्मचारी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh