जल्द ही परिणय सूत्र में बंधेंगी गीता, जून में स्वंयवर संभव

Friday, May 25, 2018 - 10:55 AM (IST)

इंदौर : पाकिस्तान से साल 2015 में भारत लौटने वाली मूक-बधिर गीता के हाथ जल्द ही पीले होंगे। गीता द्वारा चयनित बायोडाटा वाले लड़कों को बधाई के साथ सूचना दी चुकी है। सभी लड़कों को गीता से मुलाकात के लिए इंदौर बुलाया जाएगा। हर लड़के के साथ गीता की दस मिनट मुलाकात करवाई जाएगी। जिसके बाद गीता को अपना जीवनसाथी चुनने का मौका दिया जाएगा। हालांकि गीता का रिश्ता विदेशमंत्री सुषमा स्वराज की सहमति के बाद ही पक्का किया जाएगा।

गीता ने बुधवार को 26 में से 15 युवकों का विवाह के लिए चयन किया था। युवकों से मिलने की तारीख अभी तय नहीं हुई है। संभवत: जून के पहले हफ्ते में कार्यक्रम बन सकता है।

गौरतलब है कि देशभर से गीता से विवाह के लिए युवाओं के प्रस्ताव आए हैं। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरांचल, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, उड़ीसा सहित कई राज्यों के युवक शामिल हैं। जिसमें मूक बधिर के साथ सामान्य युवक भी हैं।

 

 

rehan

Advertising