जिनके राज में डरती थी लड़कियां वही महिलाओं के मुद्दे पर निकाल रहे हैं रैली: सुशील

Saturday, Jul 28, 2018 - 10:07 PM (IST)

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की साइकिल रैली पर तंज कसते हुए कहा कि जिनके राज में लड़कियां डरती थी वही महिलाओं के मुद्दे पर रैली निकाल रहे हैं। 

मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा, "जिनके राज में लड़कियां सड़क पर साइकिल चलाने से डरती थीं, उन्हें महिलाओं के मुद्दे पर साइकिल रैली निकालने से पहले पार्टी के उन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी, जिन्होंने गया में गैंग रेप की शिकार नाबालिग लड़की को पुलिस वैन से जबरन उतार कर उसकी पहचान सार्वजनिक की थी।" 

उप मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में नाबालिग से बलात्कार के मामले में जेल में बंद नवादा से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के निलंबित विधायक राजबल्लभ यादव की चर्चा करते हुए कहा, "वे बताएं कि लालू प्रसाद ने बलात्कार के अभियुक्त विधायक से अकेले में क्या बातें की थीं।"

 

Pardeep

Advertising