गर्ल्‍स हॉस्‍टल में यह काम करती है लड़कियां, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 06, 2016 - 04:53 PM (IST)

नई दिल्ली: गर्ल्‍स हॉस्‍टल एक ऐसी जगह है जहां आजादी, मस्ती, टाइमपास, फैशन, झगड़े सब होते हैं। लड़कियां अपने मां-पापा की डांट से दूर और अपनी उम्र की लड़कियों के साथ जिंदगी का पूरा मजा लेती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें गर्ल्‍स हॉस्‍टल  में लड़कियों के बिंदास लाइफ के बारे में दिखाया गया है। इतना ही नहीं इस वीडियो में दिखाया गया है कि लड़कियां पढ़ाई के अलावा अपने हॉस्टल में क्या-क्या करती हैं। 
 
लड़कियों ने खुद शूट किया यह वीडियो
यह वीडियो दिल्ली के कैलाश गर्ल्‍स हॉस्टल की लड़कियों ने खुद शूट किया है।  इस वीडियो में लड़कियों को हॉस्टल के अंदर डांस और मस्ती करते दिखाया गया है। वहीं एक सीन में लड़कियां डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. के रेसलर की तरह लड़ाई करती भी दिखाई दे रही हैं। कुछ लड़कियों के मेकअप करने का तरीका और पिलो फाइट को भी शूट किया गया है। 
 
13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया काफी तेजी से शेयर किया जा है। अब तक इस वीडियो को 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैंं। यह वीडियो के बनाने का मकसद सिर्फ इतना है कि जो लोग हॉस्टल लाइफ से रु-ब-रु नहीं होते उनके बीच अक्‍सर ये बातें होती हैं कि आखिर कैसा होता होगा गर्ल्‍स हॉस्‍टल ? 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News