गर्ल्स हॉस्टल में इस मशहूर टीवी एंकर ने लगाई फांसी, आखिरी बार किया...

Wednesday, Mar 16, 2016 - 02:46 PM (IST)

हैदराबाद: हैदराबाद के एक गर्ल्स  हॉस्टल में टेलीविजन की एंकर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय टीवी एंकर ने बुधवार तड़के हैदराबाद के पास सिकंदराबाद स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि निरोशा ने जान देने पहले हॉस्टल से ही एक फोन कॉल किया था। जिस पर उन्होंने काफी लंबी बात की थी।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक पुलिस ने कहा कि फिलहाल हमें उनकी मौत की असली वहज नहीं पता लग पाई, लेकिन जांच जारी है। उन्होंने मौत से पहले जिस नंबर पर फोन किया था, पुलिस उस नंबर की जांच पड़ताल कर रही है। शुरुआती तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक निरोशा का एक ब्वॉयफ्रेंड भी है, जिसका नाम रित्व‌िक है। वह कनाडा का रहने वाला है। निरोशा का परिवार आंध्र प्रदेश के चित्तूर में रहता है। वहीं पुलिस ने परिवार को उनकी मौत की जानकारी भेज दी है। बता दें कि  निरोशा तेलगू जेमिनी म्यूजिक चैनल की जाना पहचना नाम थीं। वह इसमें एंकरिंग किया करती थीं।

Advertising