पैराग्लाइडिंग करते चिल्लाई लड़की-भैय्या मेरी आंखें भी नहीं खुल रही, नीचे उतारो मुझे...वीडियो देख छूटी लोगों की हंसी

Monday, Jan 17, 2022 - 01:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पहाड़ों पर पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाना किसे नहीं पंसद है। जब भी कोई पहाड़ी क्षेत्रों में जाता है तो पैराग्लाइडिंग जरूर करता है लेकिन एडवेंचर (Adventure) करना कोई बच्चों का खेल नहीं। इसे करे के लिए हिम्मत होनी बहुत जरूरी है। कई लोग दूसरों को देखकर यह करना शुरू तो कर देते हैं लेकिन बाद में वह हंसी और मजाक का पात्र ही बनते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल  पैराग्लाइडिंग करते समय लड़की की हरकतें देख लोगों की हंसी छूट गई।

 

कई लोगों को तो लिफ्ट करा दे वाला लड़का याद आ गया। पैराग्लाइडिंग करते हुए लड़की इतनी डरगई कि जोर-जर से चिल्लाने लग गई। लड़की गाइड से नीचे उतारने को कहने लगी। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की गाइड से कहती है, मुझे नीचे उतारो, डर लग रहा है। गाइड उसे समझाने की कोशिश करता है कि मैडम कुछ नहीं होगा, बिल्कुल भी परेशान न हो लेकिन  लड़की फिर भी नहीं मानती। लड़की गाइड से कहती है कि भैया कुछ दिखाई नहीं दे रहा, मेरी आंखें नहीं खुल रहीं...मुझे नीचे उतारो। गाइड लड़की को काफी समझाता है लेकिन वह फिर भी चिल्लाती रही।

Seema Sharma

Advertising