''खुशियां दौलत की मोहताज नहीं होतीं'', सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लड़की का Cute Dance, देखें Video

Thursday, Mar 14, 2024 - 07:31 PM (IST)

नेशनल डेस्कः सोशल मीडिया पर आजकल हर दिन कोई ना कोई वीडियो ट्रेंड कर रहा होता है। सोशल मीडिया के जरिए लोग अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए लोग अपनी छिपी हुई प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। कोई डांस के जरिए तो कोई अपनी सिंगिंग के जरिए सोशल मीडिया पर छाया रहता है। ऐसा ही एक वीडियो राजधानी दिल्ली का वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटी सी लड़की डांस करती नजर आ रही है।

ख़ुशियाँ दौलत की मोहताज नहीं होती
😍❤️🔥 pic.twitter.com/k0r87DDir9

— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) March 14, 2024


वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की हरियाणवी गाने पर डांस कर रही है। ट्रैफिक लाइट पर रुकी एक कार में बैठे कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की गात मेरा...तेरा गुर्दा सा हालेगा पर जमकर डांस कर रही है। वीडियो में लड़की के एक्सप्रेशन और उसके डांस मूव्स की लोग तारीफ कर रहे हैं। वीडियो जिंदगी गुलजार है नाम के सोशल मीडिया एक्स नाम से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, "खुशियां दौलत की मोहताज नहीं होती।"

 

Yaspal

Advertising