लड़की ने ठुकराया प्यार तो सिरफिरे आशिक ने जला दिया जिंदा

Tuesday, Nov 14, 2017 - 03:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: चेन्नई के अडंबक्कम क्षेत्र में एक  सनकी आशिक  ने एकतरफा प्यार में लड़की को जिंदा जला दिया। लड़की का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने उस लड़के के प्यार को स्वीकार नहीं किया जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और इस घटना को अंजाम दे दिया। इतना ही नहीं उस पागल आशिक ने लड़की की मां और बहन पर भी हमला किया। 

जानकारी के अनुसार आरोपी आकाश कॉलेज से ड्रॉपआउट है। वह सिंदुजा नाम की लड़की से प्यार करता था। रिपोट्र्स के मुताबिक उसने कुछ महीने पहले सिंदुजा को प्रपोज किया था लेकिन जब उसने मना कर दिया तो वह सिंदुजा को धमकी देने लगा। जब आकाश को पता चला कि सिंदुजा के परिवार वाले उसके लिए लड़का ढूंढ रहे हैं तो वह आग बबूला हो गया। सोमवार रात वह सिंदुजा के घर आया और उसके परिवारवालों से झगड़ा करने लगा। इसके बाद उसने सिंदुजा पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया।

इस दौरान उसकी मां और छोटी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की जिसमें वे दोनों भी झुलस गईं। उनकी चीख सुनकर पड़ोसी वहां घर पहुंच गए और आकाश को पकड़ लिया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सिंदुजा की मौत हो गई। मृतका की मां रेनुका 50 फीसदी और छोटी बहन निवेदिका 20 फीसदी तक झुलस गई हैं।

Advertising