जम्मू में आत्महत्या के प्रयास के बाद लड़की अस्पताल में भर्ती

Tuesday, Mar 16, 2021 - 10:25 AM (IST)

जम्मू: जम्मू में 16 वर्षीय एक लड़की ने एक पुल से तवी नदी में कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन उसे कुछ युवकों ने बचा लिया और लड़की को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लड़की ने गुज्जर नगर पुल से छलांग लगाई, जिसे नदी के किनारे चल रहे तीन युवकों ने बचाया।

 

उन्होंने बताया कि एक पुलिस दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और लड़की को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि यह तुरंत पता नहीं चला कि लड़की ने आत्महत्या करने की कोशिश क्यों की। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Monika Jamwal

Advertising