राहुल गांधी के बिहार दौरे पर गिरिराज सिंह ने कसा तंज कहा- यहां आने से कोई असर नहीं पड़ेगा

punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 11:51 AM (IST)

नेशनल डेस्क : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को बिहार के बेगूसराय जिले में कन्हैया कुमार के साथ 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा में शामिल हुए। राहुल की इस यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने एक बयान जारी किया। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बिहार में हुए विकास कार्यों का हवाला दिया।

गिरिराज सिंह बोले-

गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी का बिहार में आना कोई फर्क नहीं डालेगा। वह बिहार में आकर भ्रम फैलाने का काम करें, लेकिन बिहार में नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी की सरकार है। अगर आप 2005 से पहले और बाद के बिहार की तुलना करें, तो यहां बहुत कुछ बदला है। सड़कें बनी हैं, पुल बने हैं और रोजगार के अवसर बढ़े हैं। नीतीश कुमार ने 8 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है और आगे 4 लाख और नौकरियां देने का वादा किया है।"

<

>

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटना एयरपोर्ट पर किया स्वागत-

राहुल गांधी के बिहार दौरे का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटना एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद वे बेगूसराय पहुंचे, जहां कन्हैया कुमार और कई कांग्रेस कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। राहुल गांधी ने सुभाष चौक से दो किलोमीटर लंबी पदयात्रा की शुरुआत की।

नेता शकील अहमद खान ने भी दी प्रतिक्रिया-

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी बिहार की सरकार को हटाने के लिए लगातार बिहार आ रहे हैं और जनता से अपील कर रहे हैं कि वे उनके अभियान से जुड़ें।"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News