गिरिराज सिंह का बयान- हिंदुओं के घटने से गिरा सामाजिक संतुलन

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2017 - 01:17 PM (IST)

नई दिल्ली : विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कड़े कानून की जरूरत बताई है। गिरिराज के मुताबिक हिंदू हो या मुसलमान, दोनों पर समान कानून लागू होना चाहिए। गिरिराज ने कहा कि एक देश एक कानून होना चाहिए। गिरिराज सिंह का दावा है कि जहां-जहां हिंदुओं की जनसंख्या घटी, वहां सामाजिक संतुलन भी घटा है। इसलिए देश में कड़ा कानून बनना चाहिए, अगर 2 बच्चे हैं तो दोनों पर समान कानून लागू होना चाहिए। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब गिरिराज सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कड़े कानून की मांग की हो।

इससे पहले बीते साल दिसंबर में ऐसा ही एक बयान उन्होंने दिया था। तब उन्होंने कहा था कि नोटबंदी के बाद देश में नसबंदी के लिए कानून बनने की अत्यंत जरूरत है। गिरिराज बिहार के नवादा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कट्टर समर्थक और हिंदुत्व की राजनीति के चैंपियन के रूप में मशहूर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News