बिहार में हिंसा: गिरिराज ने कहा- रामनवमी की शोभा यात्रा क्या पाकिस्तान में निकालेें

Tuesday, Apr 04, 2017 - 05:16 PM (IST)

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार की सरकार में बिहार में मंदिरों पर रोज हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन में हिन्दू प्रताडि़त हो रहे हैं। नवादा में दो समुदायों के बीच रामनवमी का झंडा फाड़े जाने के बाद हुए हिंसक झड़प के बाद वहां पहुंचे गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर मुर्हरम का जुलूस निकलता है तो रामनवमी की शोभा यात्रा क्यों नहीं निकाल सकते? भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ने शहर में हुई हिंसक झड़प और तनाव के लिए सीधे तौर पर जिला प्रशासन और राज्य सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर शोभा यात्रा को सुरक्षा देना प्रशासन का काम है।

उन्होंने कहा कि रमानवमी पर शोभा यात्रा हिन्दुस्तान में नहीं तो क्या पाकिस्तान में निकलेगी? नवादा के सर्किट हाउस में गिरिराज सिंह ने कहा कि उनके खून का एक-एक कतरा हिन्दुत्व की रक्षा के लिए है। गौरतलब है कि गिरिराज सिंह इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।पार नवादा में सद्भावना चौक पर रामनवमी का झंडा फाड़े जाने के बाद दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई। इसके बाद जिला प्रशासन ने विवाद पर काबू पा लिया है। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना प्रशासनिक विफलता का परिणाम है।

Advertising