सरकारी मदद पाने को रची गैंगरेप की साजिश! ऐसे हुआ पर्दाफाश

Tuesday, Dec 10, 2019 - 12:14 PM (IST)

गाजियाबाद: मसूरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को एक महिला के साथ गैंगरेप की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना के आधार पर पुलिस दौड़ी तो उसे डासना आरओबी के नीचे सड़क किनारे एक महिला बदहवास हालत में पड़ी मिली। महिला के कपड़े फटे हुए थे। उसने पुलिस को अपने साथ गैंगरेप होने की बात कही तो पीआरवी कर्मी पीड़िता को लेकर जिला संयुक्त अस्पताल पहुंचे और उसे भर्ती कराया गया। जहां पीड़िता ने अपनी अंदरूनी मेडिकल जांच कराने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो महिला के आरोप फर्जी पाए गए। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता और उसकी सहयोगी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि महिला ने रेप के बाद पीड़िता को मिलने वाली सरकारी आॢथक मदद की राशि को पाने की नीयत से उक्त फर्जी सूचना दी थी। 


पति से अलग रहती हैं दोनों महिलाएं
एसएचओ मसूरी नरेश कुमार सिंह ने बताया कि मसूरी क्षेत्र में रहने वाली दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों महिलाओं के पतियों ने उन्हें छोड़ रखा है। आरोप है कि वाहन चालक समेत दो लोगों ने उसे घंटों घुमाया और गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी उसे डासना आरओबी के नीचे सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। 
 

ग्राहक न मिलने पर रची साजिश 
पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने खुद की मेडिकल जांच कराने से इंकार किया तो शक हुआ। इसी दौरान पीड़िता के आसपास दूसरी महिला को मंडराते देखा गया। शक होने पर पुलिस ने दूसरी महिला से पूछताछ की तो फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। दूसरी महिला ने पुलिस को बताया कि वे दोनों वेश्यावृत्ति का धंधा करती हैं। पैसा कमाने के लिए वे दोनों सज-धज कर बाबूगढ़ हापुड़ गई थीं। जहां उन्हें कोई ग्राहक नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने गैंगरेप की साजिश रची थी। पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया कि आजकल देश में गैैंगरेप और रेप के मामले चर्चाओं में हैं। सरकार रेप पीड़िताओं को आॢथक मदद भी दे रही है। इसी मदद को पाने के लिए उन्होंने भी एक महिला के साथ गैंगरेप होने की साजिश रची थी।


ऐसे हुआ साजिश का राज फाश
एसएचओ मसूरी ने बताया कि आरोपी महिलाओं के विरोधाभासी बयानों और उनके मोबाइल की सीडीआर खंगालने पर झूठी साजिश का पर्दाफाश हो गया। खुलासा हुआ कि दोनों महिलाएं हापुड़ के बजाए बहादुरगढ़ गई थीं। जबकि पीड़िता ने पहले हापुड़ जाने की बात पुलिस से कही थी। साजिश का भड़ाफोड़ होने पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साजिश के तहत एक महिला खुद ही अपने कपड़े फाड़कर सड़क के किनारे लेट गई और दूसरी महिला पहले ही अस्पताल पहुंच गई थी। सड़क किनारे लेटी महिला ने राहगीर की मदद से पुलिस को फर्जी मामले की सूचना दी।

Anil dev

Advertising