गाजियाबाद का यह लड़का अपनी आवाज से मचा रहा है तहलका

Tuesday, Mar 21, 2017 - 06:44 PM (IST)

गाजियाबाद: आवाज किसी भी व्यक्ति की पहचान होती है। साफ, मीठी और सुरीली आवाज हर किसी को प्रभावित करती है। गाजियाबाद में रहने वाले आशीष सेन नाम के लड़के की आवाज इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटौर रही है। 

बॉलीवुड फिल्मो में हाथ जमाना चाहते हैं आशीष
आशीष सेन पंजाबी और इंग्लिश रैप गायक, संगीतकार, और रिकॉर्डिंग कलाकार हैं। रैप गायन उन्होंने पंजाबी रैपर बोहेमिया और यो! यो! हनी सिंह के सोंग्स सुन कर सीखा उन्होंने अपने कार्यकाल की शुरुआत एक सत्र और रिकॉर्डिंग कलाकार के तौर पर 2014 में की थी। स्मूथेस्ट आशु अपना हाथ बॉलीवुड फिल्मो में जमाना चाहते है इसके लिए वह आजकल कड़ी मेहनत कर रहे है।


सात साल की उम्र से गाते आ रहे हैं आशु 
स्मूथेस्ट आशु का जन्म दिल्ली शाहदरा में गंगा विहार, गोकलपुरी में सन 1998, 25 जनवरी को हुआ था। जहां उन्होंने अपनी हाई स्कूल तक कि पढाई पूरी कि और उसके बाद इन्होंने गाजियाबाद में संगीत विद्यालय में प्रवेश किया और हिंदी क्लासिकल म्यूजिक सीखा, इसके साथ-साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कि इसके बाद इनके माता-पिता गाजियाबाद आ गए। इनके पिता का नाम सुभाष चंद और माता का नाम मंजू है। आशु सात साल की उम्र से गाते आ रहे हैं। कुछ और बड़े होने पर वे संगीत प्रतियोगितओं में भाग लेने लगे। 15 वर्ष कि आयु में गायन को अपना व्यवसाय बना लिया। स्मूथेस्ट आशु ने दिसम्बर 2016 में एक भजन गाया साईं तेरी लीला। इस भजन को काफी पंसद किया गया। इसके बाद फिर एक बार 2017 जून में वह अपनी ड्यूट एल्बम ले कर आ रहे है। जिसका नामहैप्पी हॉलिडे है। 


 

Advertising