Alert! WhatsApp पर लगातार अनजान नंबरों से आता है काॅल? तुरंत ऑन करें ये सेटिंग
punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2026 - 05:22 PM (IST)
नेशनल डेस्क : आज कल WhatsApp का इस्तेमाल तो हर कोई करता है, लेकिन इसके साथ साइबर खतरों का जोखिम भी बढ़ गया है। हाल के समय में यूजर्स को अनजान नंबरों से WhatsApp कॉल्स आने लगे हैं, जो कई बार साइबर ठगी, डेटा चोरी या ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओं से जुड़े होते हैं। ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी हो गया है।
क्यों खतरनाक हैं ये कॉल्स?
साइबर अपराधी अब WhatsApp कॉल्स के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। ये कॉल अक्सर इंटरनेशनल नंबरों से आते हैं और देखने में सामान्य लगते हैं। कॉल के दौरान ठग यूजर्स से पर्सनल जानकारी मांग सकते हैं या डराकर पैसे ट्रांसफर कराने की कोशिश करते हैं। कई बार ये कॉल्स धोखाधड़ी के बड़े जाल का हिस्सा होते हैं।
WhatsApp का सुरक्षा फीचर
यूजर्स की सुरक्षा के लिए WhatsApp ने 'Silence Unknown Callers' नाम का एक खास फीचर दिया है। इस फीचर को ऑन करने से अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स अपने आप साइलेंट हो जाती हैं और यूजर को परेशान नहीं करतीं।
यह भी पढ़ें - युद्ध के 37 दिन पूरे... ₹50000 घटा चांदी का दाम, सोने में भी आई बड़ी गिरावट
ऐसे करें सेटिंग ऑन
इस फीचर को एक्टिव करना बेहद आसान है :
- सबसे पहले WhatsApp खोलें और ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें
- इसके बाद Settings में जाकर Privacy ऑप्शन चुनें
- यहां Calls का विकल्प मिलेगा
- अब “Silence Unknown Callers” को ऑन कर दें
इसके बाद अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स साइलेंट हो जाएंगी।
क्यों जरूरी है यह सेटिंग?
यह फीचर आपको फर्जी कॉल्स और साइबर फ्रॉड से बचाने में मदद करता है। इससे न सिर्फ अनचाही कॉल्स कम होती हैं, बल्कि आपकी निजी जानकारी भी सुरक्षित रहती है।
अतिरिक्त सावधानियां भी जरूरी
- अनजान नंबरों से आई कॉल पर कभी भी पर्सनल जानकारी साझा न करें
- किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें
- अजीब या संदिग्ध नंबरों को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें
- OTP, बैंक डिटेल्स या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें
