Pizza Lovers : 1 साल तक फ्री मिलेगा डोमिनोज का पिज्जा, बस करना होगा ये छोटा सा काम
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 05:51 PM (IST)
नेशनल डेस्क : अगर आप पिज्जा के दीवाने हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। 9 फरवरी को मनाए जाने वाले नेशनल पिज्जा डे के खास मौके पर डोमिनोज इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए एक दिलचस्प और मजेदार ऑफर पेश किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह तीन खुशकिस्मत लोगों को पूरे एक साल तक हर महीने मुफ्त पिज्जा देगी।
कैसे मिलेगा 1 साल का फ्री पिज्जा?
डोमिनोज इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक क्रिएटिव कॉन्टेस्ट शुरू किया है। इसमें भाग लेने के लिए लोगों को बस यह बताना है कि वे फ्री पिज्जा के सबसे बड़े हकदार क्यों हैं। इसके लिए यूजर्स को अपना मजेदार और अनोखा जवाब #DearDominosIndia हैशटैग के साथ X पर पोस्ट करना होगा।
Celebrating National Pizza Day 🍕
— dominos_india (@dominos_india) February 9, 2026
You’ve been asking us for free pizza forever. We’re finally listening.
Reply with #DearDominosIndia and tell us why you deserve free pizza. Funny, dramatic or witty.
Best 3 win ₹500 pizza every month for a year! #PizzaDaywithDominos
क्या मिलेगा इनाम?
इस कॉन्टेस्ट में चुनी गई तीन सबसे बेहतरीन एंट्रीज़ को हर महीने 500 रुपये का पिज्जा वाउचर दिया जाएगा। यह वाउचर लगातार 12 महीनों तक मिलेगा, यानी पूरे एक साल तक फ्री पिज्जा का मज़ा।
यह भी पढ़ें - आज औंधे मुंह गिरे सोने के दाम, जानें 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट
सोशल मीडिया पर छाया पिज्जा क्रेज
जैसे ही डोमिनोज का यह ऑफर सामने आया, सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स की बाढ़ ला दी। किसी ने लिखा कि उसकी बैंक स्टेटमेंट इस बात की गवाह है कि वह कितना बड़ा पिज्जा फैन है, तो किसी ने पिज्जा डिलीवरी बॉय से अपने रिश्ते को 'सच्चा प्यार' बताया। लोगों की क्रिएटिविटी देखकर साफ है कि पिज्जा वाकई दिल से जुड़ा हुआ है।
पिज्जा सिर्फ खाना नहीं, एक इमोशन
पिज्जा की शुरुआत भले ही इटली के नेपल्स शहर से हुई हो, लेकिन आज यह भारत में हर उम्र के लोगों की पसंद बन चुका है। नेशनल पिज्जा डे पर डोमिनोज इंडिया की यह पहल यह साबित करती है कि पिज्जा अब सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ा एक खास 'इमोशन' बन चुका है।
