''बूस्टर डोज लगवाएं और भीड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें''...डॉ वीके पॉल बोले- पैनिक न हों पर सतर्क रहें

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2022 - 03:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दुनिया के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक तेजी के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को देश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की।  बैठक में स्वास्थ्य विभाग, औषध विभाग, जैवप्रौद्योगिकी विभाग और आयुष विभाग के सचिवों के अलावा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक राजीव बहल, नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी. के. पॉल और राष्ट्रीय टीकाकरण तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) के अध्यक्ष डॉ. एनके अरोड़ा भी शामिल हुए। 

 

भीड़भाड़ वाली जगहों पर लगाएं मास्क

नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि केवल 27-28% लोगों ने एहतियाती खुराक ली है। हम अन्य लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों से अपील करते हैं कि वे एहतियाती खुराक लें। एहतियाती खुराक अनिवार्य है और सभी के लिए निर्देशित है। साथ ही उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क जरूर लगाए। उन्होंने कहा कि खासकर अधिक आयु वाले लोग मास्क जरूर पहने। उन्होंने बताया कि देश में कोरोना टेस्टिंग पर्याप्त मात्रा में हो रही है। बीच-बीच मे स्वास्थ्य मंत्रालय निर्णय लेगा कि क्या और कदम उठाए जाने हैं और इशके लिए बैठकें होती रहेंगी। डॉ. पॉल ने बताया कि जोनोमिक सर्विलांस के बाद सितंबर में BF.7 वेरिएंट तीन बार भारत में पाया गया था। उन्होंने कहा कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है पर सतर्कता जरूरी है। डॉ. पॉल ने कहा कि अभी देश में 18 साल से ऊपर के केवल 28 फीसदी लोगों को ही बूस्टर डोज लगाया गया है। सभी लोगों को बूस्टर डोज लगवा लेना चाहिए. इसके साथ ही सभी राज्यों को केंद्र सरकार के आदेश का पालन करना होगा। 

 

क्या बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सजग रहने और निगरानी तंत्र मजबूत करने का निर्देश दिया। मांडविया ने एक ट्वीट में कहा, “कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर विशेषज्ञों और अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधित लोगों को सजग रहने और निगरानी बढ़ाने के लिये कहा है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिये तैयार हैं।” जापान, अमेरिका, कोरिया गणराज्य, ब्राजील और चीन में मामलों में वृद्धि के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया कि वे कोविड के सकारात्मक नमूनों के पूरे जीनोम अनुक्रमण को उभरते स्वरूपों पर नजर रखने के लिए तैयार करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News