पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर आतंकियों ने दागा ग्रेनेड,  4 पुलिसकर्मियों सहित 6 लोग घायल

Friday, Jan 19, 2018 - 04:52 PM (IST)

श्रीनगर: पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर ग्रेनेड फैंका। विसफोट में चार पुलिसकर्मियों सहित 6 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार निशाना चूकने के कारण ग्रेनेड तहसील आफिस के अन्दर जाकर फटा जिसमें चार पुलिसकर्मी और 2 सिविल नागरिक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
 

Advertising