पुलवामा में आतंकियों ने ब्यूटी पार्लर पर फैंका ग्रेनेड, युवती घायल

Thursday, Oct 12, 2017 - 04:47 PM (IST)

श्रीनगर: आतंकवादियों ने कश्मीर के पुलवामा में एक ब्यूटी पार्लर पर ग्रेनेड से हमला किया। हमले एक लडक़ी घायल हो गई है। पुलिस के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के राजपोरा चौक में ब्यूटी पार्लर को निशाना बनाकर ग्रेनेड दागा। हमले में शुबीना नामक युवती घायल हो गई है। उसे ईलाज के लिए फौरन अस्पताल भर्ती किया गया। ग्रनेड के विसफोट से ब्यूटी पार्लर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसओजी और सीआरपीएफ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने हमलावरों को तलाशने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया है।

Advertising