विश्व चुनाव संघ की महासभा तीन सितंबर बेंगलुरु में

punjabkesari.in Sunday, Sep 01, 2019 - 08:04 PM (IST)

नई दिल्ली: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में असोसिएशन ऑफ़ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडिज की बैठक दो सितम्बर से शुरू होगी जिसमें पचास देशों के करीब 120 प्रतिनिधि भाग लेंगे। चुनाव आयोग द्वारा आयोजित इस संस्था की चौथी महासभा तीन सितम्बर को होगी जिसमे भारत को वर्ष 2019 से 2021 के लिए इसका अध्यक्ष बनाया जाएगा। इस संस्था की स्थापना 14 अक्टूबर 2013 को में कोरिया में हुई थी और इसका स्थाई कार्यालय सोल में स्थापित किया गया है। चुनाव आयोग इस संस्था के कार्यकारी बोर्ड का वर्ष 2013 से 2017 तक सदस्य रहा है। 

पिछली महासभा रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में 21 अगस्त 2017 को हुई थी जिसमें रोमानिया को अध्यक्ष और चुनाव आयोग को वर्ष 2017-2019 के लिए उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस संस्था में 115 सदस्य है और 20 क्षेत्रीय संघ इसके सहायक सदस्य है। वर्तमान कार्यकारी बोर्ड में 21 सदस्य है। चौथी महासभा के मौके पर पचास देशों के 120 प्रतिनिधि 2 से 4 सितम्बर तक विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। महासभा की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा करेंगे।

महासभा में चुनाव की चुनौतियों और सभी देशों के बीच आपसी सहयोग के बारे में चर्चा की जायेगी। इससे पहले तीन सितम्बर को कार्यकारी बोर्ड की बैठक होगी। इस सम्मेलन में भूटान, मॉरिशस, रूस, फिलिस्तीन, रोमानिया, कैमरून, बंगलादेश, केन्या, क्रोएशिया , फिजी, अलबानिया, उज़्बेकिस्तान आदि भाग लेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News