गहलोत, पायलट ने कामत के निधन पर जताया शोक

Wednesday, Aug 22, 2018 - 07:30 PM (IST)

जयपुरः कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत और प्रदेश प्रमुख सचिन पायलट ने पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत के निधन पर आज शोक व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्विटर पर लिखा कि वह कामत के आकस्मिक निधन से स्तब्ध और दुखी हैं। उनका निधन अपूरणीय क्षति है।


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पायलट ने ट्विटर पर लिखा है,‘‘कामत के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। वह अपनी साधारण जीवन शैली और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे।’’  पार्टी के राजस्थान मामलों के प्रभारी अविनाश पांडे ने भी कामत के निधन पर शोक जताया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का दिल का दौरा पडऩे से आज नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।

Yaspal

Advertising