गहलोत सरकार गिरेगी, पहले से ज्यादा MLAs के साथ कांग्रेस छोड़ेंगे पायलट: रामदास अठावले
Sunday, Dec 20, 2020 - 06:11 PM (IST)
नेशनल डेस्कः केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार के जल्द ही गिरने की बात कही है और इसका कारण कांग्रेस में सचिन पायलट पर हो रहे अन्याय को बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए को राजस्थान की सरकार गिराने की कोई जरूरत नहीं है।
रामदास अठावले ने कहा कि कांग्रेस में पायलट पर अन्याय हो रहा है और इसीलिए वह एक दिन पहले से भी ज्यादा विधायकों से साथ कांग्रेस छोड़ देंगे तथा जिस दिन सचिन पायलट ऐसा करेंगे उस दिन वहां की सरकार खुद ही गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें गहलोत सरकार गिराने की जरूरत नहीं है।
हमें राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार गिराने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें सचिन पायलट को संभालने की जरूरत थी। सचिन पायलट पर कांग्रेस में अन्याय हो रहा है इसलिए वो एक दिन और ज्यादा MLAs के साथ बाहर आ जाएंगे और उनकी सरकार गिर जाएगी: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले pic.twitter.com/bX8dPlURnq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2020
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "हमें राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार गिराने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें सचिन पायलट को संभालने की जरूरत थी। सचिन पायलट पर कांग्रेस में अन्याय हो रहा है इसलिए वो एक दिन और ज्यादा MLAs के साथ बाहर आ जाएंगे और उनकी सरकार गिर जाएगी।"
सरकार कृषि कानूनों में संशोधन के लिए तैयार है। MSP और APMC को धक्का नहीं लगेगा।अगर कानून पीछे लेंगे तो हर कानून पीछे लेने की बात हो सकती है। किसानों से निवेदन है कि आंदोलन खत्म करें। सरकार आपको MSP और APMC के संबंध में लिखित देने के लिए भी तैयार है: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले pic.twitter.com/aKyOi5oMis
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2020
इसके अलावा अठावले ने रविवार को कृषि कानूनों को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, "सरकार कृषि कानूनों में संशोधन के लिए तैयार है। MSP और APMC को धक्का नहीं लगेगा। अगर कानून पीछे लेंगे तो हर कानून पीछे लेने की बात हो सकती है।"रामदास अठावले ने कहा, "किसानों से निवेदन है कि आंदोलन खत्म करें। सरकार आपको MSP और APMC के संबंध में लिखित देने के लिए भी तैयार है।"