कांग्रेस से जुड़ने के लिए गहलोत ने युवाओं का किया आह्वान

Monday, Nov 01, 2021 - 02:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं का आह्वान किया है कि वे कांग्रेस के सदस्य बनकर देश, संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने में अपना योगदान दे। गहलोत ने आज सोशल मीडिया के जरिए कहा कि आज से कांग्रेस सदस्यता अभियान आरंभ हो रहा है। देश की सबसे पुरानी, गौरवमय इतिहास वाली पार्टी जिसके नेताओं ने आज़ादी से पहले एवं बाद में भी त्याग-बलिदान किये और देश को एक रखा, उस पार्टी का सदस्य बनकर जन-जन तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाएं एवं जनजागरण के इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बने।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा इस देश के संविधान और प्रजातांत्रिक मूल्यों को बनाये रखने के लिए समर्पित है देश की एकता, सामाजिक समरसता और सभी की बराबरी सुनिश्चित करना कांग्रेस का ध्येय रहा है। कांग्रेस पार्टी सिद्धांतों से जुड़कर देश की नींव को सुद्दढ़ करे। कांग्रेस केवल एक पार्टी नहीं बल्कि एक विचार है जो भारत के निर्माण की विचारधारा से पूर्ण रुप से जुड़ी हुई हैं। कांग्रेस संवैधानिक मूल्यों को जीती आई है एवं देश की आत्मा, संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।

उन्होंने कहा ‘‘मैं सभी का विशेषकर युवाओं का आह्वान करता हू कि कांग्रेस के सदस्य बनकर देश, संविधान, लोकतंत्र को बचाने में अपना योगदान दे। देश आज जिस दौर से गुजर रहा है, जहां फासीवादी ताकतें हमारे संवैधानिक मूल्यों को नष्ट करने पर तुली हुई है इसको रोकने के लिए कांग्रेस के हाथ से हाथ मिलाएं।''

Hitesh

Advertising