अलगाववादी नेता गिलानी की तबियत खराब, अस्पताल में भर्ती

Friday, Aug 17, 2018 - 03:06 PM (IST)

 श्रीनगर: हुरिर्यत कान्फ्रेंस के वयोवृद्ध नेता सैयद अली शाह गिलानी की तबियत अचानक खराब होने के बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने जानकारी दी कि शुक्रवार सुबह अचानक से उन्हें शरीर में दर्द शुरू हुई जिसके बाद उन्हें फौरन श्रीनगर के स्टार अस्पताल में भर्ती कराया गया।


गिलानी के डाक्टर डा. मीर सैमुल्लाह ने बताया कि उन्हें अबडामिनल दर्द की शिकायत थी। हमने उन्हें दर्दनिवारक दवाई दी है और अब वह बेहत्तर हैं। उन्हें अस्पताल से जल्द छुट्टी दे दी जाएगी। गौरतलब है कि गिलानी कट्टरवादी नेताओं में गिने जाते हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है।
 

Monika Jamwal

Advertising