कोरोना महामारी से विश्व को बचाने के लिए आयोजित गायत्री महायज्ञ संपन्न

Monday, May 04, 2020 - 04:13 PM (IST)

सुंदरबनी : विश्व को कोरोना महामारी से निजात मिल इस लक्ष्य को लेकर सुंदरबनी के प्रतापी और आध्यात्मिक शक्ति संस्थान पर विराजमान महामंडलेश्वर महामाई माता सुनीता नंदगिरिजी ने जो गायत्री महायज्ञ शुरू किया था उसका विधिवत समापन पूर्णाहुति के साथ हो गया। शक्ति संस्थान पर विराजमान महामंडलेश्वर महामाई ने पूर्णाहुति के उपरांत अपने आशीष वचनों में कहा कि यह गायत्री महायज्ञ का पांचवां पुरश्चरण था जो समाप्त हुआ है जिसमे सामाजिक दूरी को यकीनी बनाते हुए हरिद्वार कांशी वृंदावन श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा में विद्वान पंडितों द्वारा इस 5वें पुरश्चरण में सवा करोड़ गायत्री महायज्ञ को सफ लतापूर्वक संपन्न किया, जिसका उद्देश्य विश्व को वायरस महामारी से निजात दिलाना था जिसके पूर्ण होने पर मां गायत्री से वह आह्वान करती हैं कि पूरा विश्व इस महामारी से त्रस्त है मां अपने आंचल का दुलार हम सब पर वरसाय एवं इस महामारी का अंत हो, ताकि विश्व स्तर पर जनजीवन सामान्य रूप से पटरी पर लौट आए। 

Monika Jamwal

Advertising