"जिम्मेदारी के समय GAYAB", कांग्रेस ने शेयर किया PM का विवादित पोस्ट, भड़की बीजेपी ने कहा- ये सर तन से जुदा वाली हरकत
punjabkesari.in Tuesday, Apr 29, 2025 - 01:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद देश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इस घटना को लेकर पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है, जबकि भाजपा ने कांग्रेस पर पाकिस्तान का समर्थन करने का आरोप लगाया है।
<
'जिम्मेदारी' के समय - Gayab pic.twitter.com/gXFublGkGn
— Congress (@INCIndia) April 28, 2025
>
कांग्रेस का विवादित पोस्टर: "जिम्मेदारी के समय GAYAB"
कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पीएम का एक विवादित पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में पीएम के शरीर के कुछ हिस्सों को गायब दिखाया गया है, जिसका उद्देश्य उनकी कथित अनुपस्थिति को दर्शाना है। कांग्रेस ने इस पोस्टर के साथ कैप्शन दिया है, "जिम्मेदारी के समय GAYAB"।
<
#WATCH | Delhi: BJP MP Anurag Thakur says, "... 'Congress aur unke netaaon ki kya majboori hai, ki Pakistan ke bol bolne zaruri hain?' Why are they supporting Pakistan? Do they not get angry when they see the bloodshed of Indians?... Their leader and former cabinet minister… pic.twitter.com/MJjUM6LH76
— ANI (@ANI) April 29, 2025
>
भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार-
कांग्रेस के इस हमले के जवाब में, भाजपा ने कांग्रेस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर सीधे पाकिस्तान से आदेश लेने और पाकिस्तान के "डीपस्टेट" की टूलकिट बनने का आरोप लगाया है। भाजपा सांसद ने सवाल उठाया कि कांग्रेस नेताओं की क्या मजबूरी है कि वे पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि जब भारतीय नागरिकों का खून बहता है, तो क्या कांग्रेस को गुस्सा नहीं आता?
भाजपा नेताओं के आरोप-
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री सैफुद्दीन सोज के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने भारत सरकार से पाकिस्तान की बात सुनने की अपील की थी। भाजपा ने सवाल उठाया कि कांग्रेस भारत के साथ है या पाकिस्तान के साथ? उन्होंने कहा कि जब भारत पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करता है, तो कांग्रेस सवाल उठाती है। अब कांग्रेस का "प्रो-पाकिस्तान" चेहरा उजागर हो गया है।
अमित मालवीय का आरोप-
भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस पर "सर तन से जुदा" वाली तस्वीर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक बयान नहीं है, बल्कि मुस्लिम वोट बैंक को लुभाने की कोशिश है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के खिलाफ एक छिपी हुई उकसावेबाजी बताया और कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस तरह की रणनीति अपनाई है।
प्रदीप भंडारी ने कहा एंटी नेशनल पार्टी-
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर पाकिस्तान से आदेश लेने और पाकिस्तान के "आतंक के डीपस्टेट" के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विभिन्न नेता, चाहे वे सिद्धारमैया हों या जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रमुख, पाकिस्तान से बातचीत करने की वकालत कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को "एंटी नेशनल पार्टी" करार दिया।