भारतीय नागरिक पर आया गोरे का दिल, चर्चा में है इस गे कपल की सगाई

Thursday, Jun 02, 2016 - 01:04 AM (IST)

नई दिल्ली: आपने ऐसे कई किस्से सुने होंगे कि फेसबुक के जरिए विदेश से गोरी एक भारतीय पर दिल हार गई हो, लेकिन इस बार थोड़ा अलग है। दरअसल, फेसबुक के जरिए दो समलैंगिकों सलापाथी राव और जॉन मैकेन ने शादी की। हाल ही में दोनों ने हिंदू रीतिरिवाज से सगाई की है। फिलहाल इस गे कपल की सगाई काफी चर्चा में है। सलापाथी आंध्रप्रदेश का रहने वाला है जबकि जॉन मैकेन अमेरिकन है।
 
दोनों ने अपनी शादी हिंदू धर्म रीतिरिवाज से करवाई। अमेरिका के रहने वाले मैकेन हिंदू धर्म को मानते हैं। इस साल दोनों ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी सगाई का एक फंक्शन रखा था। ये गे कपल अगले साल शादी करेगा और इसके बाद अमेरिका में ही सेटल होगा।
 
बता दें कि फेसबुक में मुलाकात के बाद दोनों ने तीन साल पहले इंडिया घूमने का फैसला किया। यहीं पर दोनों का रिलेशनशिप आगे बढ़ा। मैकेन का कहना है कि हमने एक-दूसर से इस लिए मिलना चाहा ताकि हम एक दूसरे को जान सके। लेकिन इसके बाद हमने शादी करने का फैसला किया।
Advertising