आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में कंपनी में हुआ गैस रिसाव, 50 लोग अस्पताल में भर्ती

Tuesday, Aug 02, 2022 - 10:26 PM (IST)

विखाखापट्टन : आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के नजदीक औद्योगिक क्षेत्र में गैस के रिसाव से 50 लोगों के बीमार होने की खबर हैं। इन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गैस रिसने की यह घटना आंध्र प्रदेश के अनाकापल्‍ले जिले में हुई। 
 

अनाकापल्ले पुलिस के अनुसार, अचुतापुरम स्थित एक कंपनी में गैस रिसाव की सूचना के बाद कुछ महिलाएं बीमार पड़ गईं। उनमें से कुछ को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि जहां ये जहरीली गैस का रिसाव हुआ है वो कपड़ा बनाने की कंपनी है। गैस रिसाव के कारण करीब 50 महिला कर्मचारी बीमार पड़ गईं। पहले उन्हें उल्टियां होने लगीं और उन्होंने जी मिचलाने की शिकायत की। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी बेहोश महिला कर्मचारियों को एंबुलेंस से पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। फिलहाल अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है।

 

Pardeep

Advertising