सफाई कर्मियों की हड़ताल, वैष्णो देवी की नगरी में पसरी है गंदगी

Friday, Jan 18, 2019 - 07:35 PM (IST)

 कटड़ा : अपनी मांगो को लेकर कस्वे में जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते सफाई व्यव्स्था पुरी तरह से बेहाल हुई पड़ी है।  गंदगी से स्थानिय निवासियों सहित बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कस्वे में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर समुचे वातावरण को भी दुषित कर रहे हैं। जानकारी के अनूसार नपा के सफाई कर्मी अपने अस्थाई कर्मियों को पक्का करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं, जिसके चलते कस्वे के मुखय बाजार, काउंटर न-2, पैंथल रोर्ड सहित अन्य स्थलों पर जगह जगह गंदगी के ढ़ेर लेग हुए हैं।

सफाई कर्मियों को कहना था कि अस्थाई कर्मियों को 7 साल के बाद पक्का किया जाना था, पर अस्थाई कर्मियों को 13 बर्ष से कार्य करने के बावजूद भी नपा द्वारा कर्मियों को पक्का नहीं किया गया है।  इस संबध में नपा के सफाई कर्मचारी युनियन के सदस्यों ने वताया की  हर वार नपा प्रशासन द्वारा अस्थाई कर्मियों को पक्का करने की मांग पर आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जाता है, पर मामले का कोई स्थाई हल नही निकाला जाता है। उन्होनें कहा कि जव तक अस्थाई कर्मियों को पक्का नहीं किया जाता, वे काम छोड़ हड़ताल पर ही रहेंगे।
 

Monika Jamwal

Advertising