तनाव के बीच भारत-PAK बॉर्डर पर विराजमान होंगे गणपति बप्पा, गूंजेगी जय-जयकार

Tuesday, Aug 27, 2019 - 01:35 PM (IST)

कश्मीरः जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल चल रहा है। वहीं तनाव के बीच भारत-पाक बॉर्डर पर भक्तिमय माहौल बनाने की तैयारी है। दरअसल देशभर में गणेशोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में इस बार एलओसी पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित होगी। भारत-पाक बॉर्डर पर तैनात होने के लिए मुंबई से भगवान गणेश की मूर्ति कश्मीर के लिए रवाना भी हो गई है। लोग जोरो-शोरों से गणपति बप्पा का स्वागत करने के लिए जुट गए हैं।

पुंछ निवासी किरण ने बताया कि वह पिछले 10 साल से धूमधाम से गणेशोत्सव मना रही है। इस बार उसने मुंबई से भगवान गणेश की 3 मूर्तियां खरीदीं है। एक मूर्ति करीब 6.5 फीट ऊंची है जिस पर भारत का नक्शा बना हुआ है और उस पर बीच में 'भारत-पाक बॉर्डर चा राजा' लिखा हुआ है। किरण ने कहा कि वह बार्डर पर बप्पा को वीर जवानों का मनोबल बढ़ाने और नागरिकों में सौहार्द की भावना पैदा करने के लिए विराजित करती हैं।

Seema Sharma

Advertising