महाराष्ट्र: ठाणे में लगे अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बधाई देने वाले होर्डिंग ने पुलिस के उड़ाए होश, मची खलबली

Monday, Jan 13, 2020 - 12:08 PM (IST)

ठाणे: जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन को उसके जन्मदिन पर बधाई देने वाले बैनर के ठाणे शहर में लगने से खलबली मच गई है। बैनर में राजन को शुभकामना देने वाले का नाम लिखा है, लेकिन पुलिस को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। ठाणे में दो स्थानों पर बैनर लगाने के आरोप में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। 

तिहाड़ जेल मे बंद है छोटा राजन
अक्टूबर, 2015 में इंडोनेशिया में गिरफ्तार करने के बाद राजन को भारत लाया गया, जिसके बाद उसे दिल्ली के तिहाड़ जेल में रखा गया। उसे मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार जे डे की हत्या में दोषी ठहराया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ठाणे में तलाओ पाली झील क्षेत्र में राम गणेश गडकरी रंगायतन के पास और कलवा शहर में दो बैनर देखे गए। 

Anil dev

Advertising