मोहाली गैंगवार : एक ही गैंग के 13 काबू, दूसरे पर पुलिस मेहरबान

Friday, Nov 18, 2016 - 10:03 AM (IST)

मोहाली(राणा) : फेज-8 में हुई सरेआम दो गुटों में गैंगवार सवालों के घेरे में आती हुई नजर आ रही है। पहले तो सरेआम करीब अढ़ाई सौ लोगों द्वारा गोलियां चलाकर आसानी से शहर से निकल जाना। पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक सवाल खड़ा करता है। इसके बाद पुलिस ने सिर्फ एक ही गैंग के कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे गैंग का सिर्फ 1 ही आरोपी पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किया है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस को कौन एक ही गैंग के लोगों की लोकेशन के बारे में बता रहा रहा है?

 

एक दूसरे पर डाल देते है बात :
गैंगवार में मौजूद सभी आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस विभाग की ओर से फेज-8 थाना पुलिस के साथ सी.आई.ए. की टीम को भी पकडऩे के लिए कहा गया है, किसी भी आरोपी को अगर सी.आई.ए. या एरिया पुलिस पकड़ती है तो यह सवाल उनसे पूछे जाने पर वह एक दूसरे पर बात को डाल देते हैं दोनों में से कोई भी आरोपी को पकडऩे संबंधी कोई भी जानकारी स्पष्ट नहीं दे पाता है। कई बार तो एरिया डी.एस.पी. को भी आरोपी को पकडऩे संबंधी कोई जानकारी नहीं होती है। इससे भी बड़ा सवाल यह है कि पुलिस ने अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है और उनमें से 13 तो सोनू शाह के गैंग के मैंबर बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक फिर पुलिस को एक गैंग के मैबर कहां पर है इसकी लोकेशन किससे पता चल रही है, जबकि पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस इस गैंग के दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 
 

Advertising