ओडिशा में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार, नाबालिग लड़के समेत 3 गिरफ्तार

Tuesday, Dec 24, 2019 - 10:43 PM (IST)

भुवनेश्वरः ओडिशा के कंधमाल जिले में एक नाबालिग लड़की से तीन व्यक्तियों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की शिकायत पर तीन आरोपी पकड़े गये हैं और उन्हें यहां एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उनमें से दो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। तीसरा आरोपी नाबालिग लड़का है। अदालत ने इस नाबालिग आरोपी का मामला आगे की जांच के लिए किशोर न्याय बोर्ड के पास भेज दिया।

लड़की की शिकायत है कि वह मेले से लौटकर आ रही थी तब तीनों भी उसके साथ आने लगे। चूंकि ये तीनों उसी के गांव थे, इसलिए उसने उन्हें मना नहीं किया। उसे (लड़की को) कथित रूप से एक एकातं स्थान पर ले जाया गया और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। अधिकारी ने कहा कि पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। इस बीच सामूहिक बलात्कार के एक अन्य मामले में पुरी में छह व्यक्तियों के लिए आरोपपत्र दायर किया गया है।

 

Pardeep

Advertising