गणेश चतुर्थी की धूम, बप्पा की स्थापना और जयकारों से भक्तिमय हुआ कठुआ

Monday, Sep 02, 2019 - 06:11 PM (IST)

कठुआ : श्री गणेश चतुर्थी के महापर्व पर जिला भर में गणेश उत्सव की शुरूआत सोमवार धार्मिक श्रद्धा के साथ कर दी गई। जिला मुख्यालय पर ही कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने गणेश उत्सव की शुरूआत करते हुए विधिवत तरीके से भ्भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापना कर दी गई। शहर के गल्र्स हायर सेकेंंडरी चौक से सटे स्थान पर श्री गणेश महोत्सव कमेटी के बैनर तले श्री गणेश की मूर्ति स्थापना की गई। इस विशेष धार्मिक कार्यक्रम में काफी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। विशेष पूजा अर्चना एवं हवन के साथ ही मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति स्थापना की गई। कमेटी सदस्यों ने कहा कि श्री गणपति संसार के पालनहार हैं।

हिंदू संस्कृति के अनुसार शुभ कार्यों के प्रारम्भ में गणपति पूजा किया जाता है। यह समस्त विघ्नों के नाशक हैं, इसीलिए हर वर्ष की तरह भगवान गणेश के जन्म का उत्सव यहां भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब शाम को भजन संध्या होगी जिसके बाद रासलीला की जाएगी। उन्होंने तमाम लोगों से इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र ड्रीम लैंड मार्ग सहित कई लोगों ने अपने घरों में भी भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की हैं। ड्रीम लैंड मार्ग पर अपने निवास पर मूर्ति स्थापित करने वाले सुदर्शन भार्गव ने बताया कि हर वर्ष की तरह पूरे उत्साह के साथ उन्होंने भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की है। जबकि विधिवत तरीके से बाद में विसर्जन भी किया जाएगा।
 
 

Monika Jamwal

Advertising