Public Holiday: 1-2-3-5-6 अक्टूबर को Public holidays घोषित, पूरे हफ्ते में 5 दिन की छुट्टी

punjabkesari.in Monday, Sep 30, 2024 - 09:47 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  अक्टूबर का महीना शुरू होते ही त्यौहारों की लाइन लग जाएगी जिसके चलके स्कूल बैंकों में छुट्टियां ही छुट्टियां है।  गांधी जयंती का राष्ट्रीय अवकाश, जो बुधवार को पड़ता है और पूरे भारत में मनाया जाएगा। अक्टूबर का पहला सार्वजनिक अवकाश 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर रहेगा। इस दिन देशभर में बैंक, सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में 3 अक्टूबर को नवरात्रि स्थापना और महाराजा अग्रसेन जयंती पर अवकाश रहेगा।

अक्टूबर में महत्वपूर्ण छुट्टियां

  • 1 अक्टूबर: जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनावों के कारण सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। लोग उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

  • 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर देश भर में गांधी जी की शिक्षाओं को याद किया जाएगा। लोग स्वच्छता अभियानों में भाग लेते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेंगे।

  • 3 अक्टूबर: शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती का उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू होगी और लोग महाराजा अग्रसेन के योगदान को भी याद करेंगे।

  • 5 अक्टूबर: हरियाणा में विधानसभा चुनावों के कारण एक और सार्वजनिक अवकाश रहेगा। नागरिक मतदान केंद्रों पर जाकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करेंगे।

  • 6 अक्टूबर: रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News