केन्द्र ने बढ़ाई पुलिसकर्मियों की अनुग्रह राशि

Thursday, Dec 07, 2017 - 03:46 PM (IST)

जम्मू: केन्द्र सरकार ने अपराधिक गतिविधियों से जूझते हुए शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों की अनुग्रह राशि बढ़ा दी है। अब यह राशि बढ़ाकर 73 लाख रु पये कर दी गई है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य गृह विभाग के प्रमुख सचिव और पुलिस महानिदेश को इस बारे में आदेश जारी किए हैं।


जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार अब शहीद पुलिसकर्मियों को मिलने वाले 43 लाख के अलावा अपने से 30 लाख जारी करेगी। कुल मिलाकर शहीद के परिवार को अब 73 लाख की राशि मिलेगी। केन्द्र सरकार पुलिस वेलफेयर फंड से सात लाख, राज्य सरकार को केन्द्रीय गृह मंत्रालय से जारी होने वाले फंड में से 18 लाख और पांच लाख सुरक्षा संबंधी खर्च से जारी करेगी। कुल मिलाकर यह राशि 30 लाख रु पये बनती है। वहीं एसपीओ को भी यह लाभ मिलेगा। जम्मू कश्मीर पुलिस में 27 हजार एसपीओ काम कर रहे हैं।
 

Advertising