पुणे से जयपुर जा रहे इंडिगो विमान में फुल इमरजेंसी घोषित, मुंबई में की आपात लैंडिंग

Thursday, Jan 16, 2020 - 11:41 AM (IST)

बिजनेस डेस्क: इंडिगो एयरलाइंस के पुणे से जयपुर जा रहे विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब उड़ान भरने से फौरन बाद इमरजेंसी घोषित कर दी गई। आपात स्थिति को देखते हुए विमान को तुरंत मुंबई के लिए डायवर्ट कर दिया गया ।

आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि आज सुबह 4:26 पर, पुणे-जयपुर उड़ान (6E-6129) के लिए पूर्ण आपातकाल घोषित किया गया, जिसे 4 बजकर 43 मिनट पर वापस ले लिया गया। यह फ्लाइट सुबह 4:36 बजे मुंबई में सुरक्षित रूप से उतरी। कंपनी ने बताया कि फ्लाइट के दौरान पायलट को इंजिन वाइब्रेशन मैसेज मिला जिसे देखते हुए इसे मुंबई में उतार दिया गया।

इंडिगो ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की जांच चल रही है। सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से जयुपर भेजा जा रहा है। बता दें कि नियो विमानों को लेकर इंडिगो एयरलाइन को नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) से चेतावनी भी मिली चुकी है। DGCA ने इंडिगो से पुराने ए-320 नियो विमानों के स्‍थान पर बेड़े में नए ए-320 नियो विमान शामिल करने को कहा है। 


 

vasudha

Advertising