शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी पर किया ऐसिड अटैक

Wednesday, Jan 18, 2017 - 05:58 PM (IST)

बेंगलुरु : आपने अबतक पुरुषों द्वारा महिलाओं पर ऐसिड अटैक की खबरें तो बहुत पढ़ी होंगी लेकिन विजयनगर में इसका ठीक उल्टा हुआ। यहां एक प्रेमिका ने अपने बॉयाफ्रेंड पर ऐसिड से हमला कर दिया। उसने ऐसा ​इसलिए किया क्योंकि लड़का उससे शादी करने से इनकार कर रहा था। 26 साल की लिदिया एस ने अपने बॉयफ्रेंड जयाकुमार पर सोमवार रात तकरीबन 8 बजकर 30 मिनट पर अटैक किया। यह वाकया पाइपलाइन रोड का है।

ऐसिड अटैक के बाद लड़की ने भागने की कोशिश की लेकिन लड़के ने उसका पीछा किया। इस बीच लड़की ने उस पर चाकू से हमला कर उसे मारने की भी कोशिश की। इसी जद्दोजहद में चाकू से एक कट का निशान लड़के के चेहरे पर लग गया। जयाकुमार का चेहरा और छाती बुरी तरह झुलस गई है और उसके चेहरे पर 14 इंच का गहरा घाव भी है। बसवनगुडी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। लिदिया ने अपने बॉयफ्रेंड सुनियोजित तरीके से हमला किया। उसने काली ड्रेस पहन रखी थी और चेहरा हेलमेट से पूरी तरह ढक रखा था। उसने अपने स्कूटर की नंबरप्लेट पर सफेद कागज चिपकाकर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर बदल दिया था।
 

Advertising