Friendship Day पर होटल से गिरी लड़की...शरीर पर नहीं थे पूरे कपड़े (PICS)

Monday, Aug 08, 2016 - 01:04 PM (IST)

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में फ्रेंडशिप डे पर एक नामी होटल की चौथी मंजिल से लड़की के गिरने का मामला सामने आया है। बता दें कि ये लड़की ग्वालियर के एक आर्मी ऑफिसर की बेटी थी। जानकारी के मुताबिक इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण लड़की का सिर, आंख और जबड़ा दो हिस्सों में बंट गया। उसके शरीर पर पूरे कपड़े नहीं थे और जो थे वह भी अस्त-व्यस्त मिले।


क्या है मामला
पुलिस ने शक जताया है कि लड़की या तो गिर गई या उसने खुद छलांग लगा ली। वह मूलतः ग्वालियर की रहने वाली थी। उसके पिता लखनऊ में अफसर हैं। हादसे के दौरान लेमन-ट्री होटल के रूम नंबर 418 में कुछ युवक भी मौजूद थे। यह कमरा एम्जाल्प प्रोडक्ट लिमिटेड कंपनी के नाम से बुक कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने कंपनी के ही एक युवक आशुतोष गोरे को हिरासत में लिया है जो घटना के समय वहीं मौजूद था। उसने बताया कि पुलिस को करीब पौने 10 बजे हादसे की सूचना मिली थी। इस बीच हिरासत में लिए गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है।


बताया जा रहा है कि लड़की बीते 3 साल से इंदौर में एक ट्रेड कंपनी में नौकरी कर रही थी। इंडस्ट्री हाऊस के पीछे वह पेइंग गेस्ट (पीजी) के रूप में रहती थी। उसका ममेरा भाई विजयनगर में रहता है। लड़की दिन में उससे मिलने जाती थी। कल शाम 4:30 बजे उसका भाई उसे पीजी छोड़कर आया था लेकिन नीचे उसकी दोस्त मिल गई और फिर दोनों साथ में कहीं चली गईं। वहीं उसके भाई का कहना है कि दीदी होटल क्यों नहीं पहुंची, उसे इसके बारे में कुछ पता नहीं। उधर, पुलिस लड़की की सहेली के बारे में भी पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस ने होटल के सी.सी.टी.वी. फुटेज की भी जांच की है। लेकिन उसमें भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

Advertising