दोस्त निकला हैवान! मदद के लिए आया घर, फिर बहाने से कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Friday, May 02, 2025 - 06:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान के बीकानेर में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोरी को अपने दोस्त के कमरे में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो एक कंपनी के ‘प्रतिनिधि' के रूप में काम करता है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद लड़की की तबीयत खराब हो गई और उसे इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीकानेर के पुलिस अधीक्षक कविंद्र सिंह सागर ने कहा, "नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के संबंध में शिकायत मिली है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।" शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक मासूम जाट की कुछ महीने पहले ही लड़की से दोस्ती हुई थी। लड़की 30 अप्रैल को अपने दादा-दादी के घर गई थी और उसने लौटने में मदद के लिए युवक से संपर्क किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़की को उसके घर ले जाने के बजाय एक कमरे में ले गया और कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। लड़की ने घर लौटकर परिवार वालों को आपबीती बताई। तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का बयान एक मई को दर्ज किया गया और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News