जम्मू कश्मीर में कल से बिगड़ सकते हैं मौसम के मिजाज, बारिश की संभावना

Wednesday, Mar 27, 2019 - 06:14 PM (IST)

जम्मू : मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 28 मार्च सेे जम्मू कश्मीर में मौसम खराब हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के नार्थ इंडिया में पहुंचने से बारिश और ओले गिरने की संभावना है। विभाग के अनुसार 29 मार्च से मौसम और खराब होगा और हिमचाल प्रदेश में भी इसका असर दिखेगा। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी भी हो सकती है।


विभाग के अनुसार अनुमान है कि पंजाब के उत्तरी हिस्से भी इससे प्रभावित होंगे ओर कहीं-कहीं पर बारिश की संभवना है। 30 मार्च से जम्मू कश्मीर में और हिमचाल में भारी बारिश हो सकती है जबकि ऊपरी इलाकों में हल्का हिमपात होगा।
 

Monika Jamwal

Advertising