वैष्णो देवी भवन पर ताजा बर्फबारी, हैलीकाप्टर सेवा बंद

Thursday, Mar 15, 2018 - 12:30 PM (IST)

जम्मू: वैष्णो देवी धाम पर ताजा हिमपात से यात्रियों के चेहरे खिल गए हैं। वीरवार को हुई  बर्फबारी से जहां एक तरफ भवन पर ठंड बढ़ गई है वहीं चॉपर सेवा को भी बंद करना पड़ा। मौसम साफ होने के बाद चॉपर सेवा फिर से शुरू की जाएगी। वहीं ट्रेक पर फिसलन होने से बैट्री कार सेवा भी बंद है। यात्रा सामान्य रूप से चल रही है और यात्री भी मौसम का आनंद उठाते हुए भवन की तरफ बढ़ रहे हैं।


गौरतलब है कि 18 तारीख से नवरात्रि पर्व शुरू हो रहा है। वैष्णो देवी भवन को फूलों से सजाने का काम भी शुरू हो गया है। देश-विदेश से मंगवाए गए फूलों से माता की गुफा को सजाने का काम चल रहा है। नवरात्रि पर वैष्णो देवी में भीड़ बढ़ जाने की संभावना है।
 

Advertising