अब ​​''हिटलर दीदी'' की कैद में ​बग्गा, यूजर बोले- ये स्त्री कुछ भी कर सकती है

Wednesday, May 15, 2019 - 05:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क (वसुधा शर्मा): लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर का शोर पश्चिम बंगाल में जारी बवाल के आगे दब गया है। ​भाजपा टीएमसी के बीच की लड़ाई सड़कों तक पहुंच गई है। राज्य में हर तरफ हिंसा आगजनी की खबरें सामने आ रही हैं। इतना ही नहीं अब तो दीदी ने भाजपा नेताओं को पकड़ने का नया खेल बना लिया है। ममता के खिलाफ मीम बनाने वाली भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा रिहा हुई भी नहीं थी कि बंगाल पुलिस ने इसके बाद दिल्ली यूनिट के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस बार लोग ममता की तानाशाही को बर्दाश्त करने के मूड़ में नहीं हैं। सोशल मीडिया पर भी ममता के खिलाफ गुस्सा साफ देखा जा रहा है। टविटर पर #savebengalsavedemocracy कर ट्रेंड रहा है। इसके साथ ही बग्गा में समर्थन में #freetajinderbagga चलाते हुए यूजर बोल रहे हैं कि अब दीदी की दादागिरी नहीं चलेगी। 

vasudha

Advertising